फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Applications can be withdrawn till June 20, know why it is included in the toughest examinations of the country-safalta

UPSC NDA 2022: 20 जून तक आवेदन ले सकते हैं वापस, जानें क्यों है ये देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल

Mon, 20 Jun 2022 04:00 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 20 Jun 2022 04:00 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे।
 

विज्ञापन
Applications can be withdrawn till June 20, know why it is included in the toughest examinations of the country-safalta
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। UPSC ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीचआवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने अभ्यर्थियों को अपना आवेदन वापस लेने का मौका दिया है। UPSC ने इसके लिए लिंक 14 जून से एक्टिव कर दिया है और अभ्यर्थी 20 जून तक अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा तथा इसके एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैंतो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बनासकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस प्रवेश परीक्षा को माना जाता है बेहद कठिन परीक्षा:

NDA/NA प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। दरअसल इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अब हर साल तकरीबन 4 से 5 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं, लेकिन इसके जरिये हर साल औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाताहै। इस हिसाब से देखा जाए तो इसकी एक सीट के लिए तकरीबन 1000 से 1250 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। NDA/NA में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को कठिन लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होता है। 5 दिन तक आयोजित होने वाली इस इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी का आकलन किया जाता है।

विज्ञापन

इस बार क्या है सीटों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed