फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Announcement of constable recruitment in UP Police Department may happen by this month-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: इस माह तक हो सकता यूपी के पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती का ऐलान, जान लें पूरी जानकारी

Sat, 07 May 2022 03:33 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 07 May 2022 03:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 26,382 रिक्तियों को भरा जाना है।
 

विज्ञापन
Announcement of constable recruitment in UP Police Department may happen by this month-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती का जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है। ऐसे में आरक्षी बनने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स को अपनी कमर कस लेनी चाहिए। राज्य के पुलिस विभाग द्वारा लंबे समय से इस भर्ती के आयोजन की तैयारी की जा रही है। विभाग को भर्ती की चयन प्रक्रिया व लिखित परीक्षा पूरी कराने वाली पात्र एजेंसी की तलाश है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से ओपन टेंडर की व्यवस्था भी रखी गई है। ऐसे में अनुमान है कि जल्द ही पात्र संस्था का चयन होते ही भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। हालांकि यूपीपीआरपीबी ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police FREE Ebooks-Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
UP Constable सैलरी   
UP Constable सिलेबस 
UP Constable एलिजिबिलिटी 

जून में नोटिफिकेशन जारी किए जाने की है उम्मीद  

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भर्ती का विज्ञापन में जून में आएगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। हालांकि, पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी समय-समय पर भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके साथ ही इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स को चाहिए कि वे इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम पर चलाए जा रहे स्पेशल यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच की मदद भी ले सकते हैं। 

विज्ञापन

हिन्दी में वाक्यांश का कर लें अभ्यास 

1.          वह व्यक्ति जिसकी पत्नी मर गई हो?
उत्तर. विधुर। 
2.          दूसरे देश से अपने देश में सामान मंगाने की क्रिया?
उत्तर. आयात। 
3.          वह दार्शनिक सिद्धांत जो हर वस्तु को नाशवान मानता है?
उत्तर. अनित्यवादी। 
4.          वह व्यक्ति जिसको भूमि के भीतर की जानकारी हो?
उत्तर. भूगर्भवेता। 
5.          जिसको बुढ़ापा न आए?
उत्तर. अजर। 
6.          जो स्त्री के वशीभूत अथवा उसके वश में हो?
उत्तर. स्त्रैण । 
7.          गुरु के समीप रहने वाला शिष्य?
उत्तर. अंतेवासी । 
8.          ऐसी जीविका जो आकस्मिक हो?
उत्तर. आकाशवृति। 
9.          सर्वसाधारण को सूचित करने या जताने की क्रिया?
उत्तर. विज्ञप्ति । 
10.          महल के अंदर का भाग?
उत्तर. अन्त:पुर । 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्नभर्तियों के साथ CUET, NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरीकरने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed