आंध्र प्रदेश: लोक सेवा आयोग की बड़ी घोषणा, सभी परीक्षाओं के लिए इंटरव्यू खत्म करने के आदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने समूह-I सेवाओं सहित सभी श्रेणियों के तहत सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
विस्तार
आंध्र प्रदेश सरकार ने समूह-I सेवाओं सहित सभी श्रेणियों के तहत सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। शनिवार को प्रमुख शासन सचिव आदित्य नाथ दास बताते हैं कि सरकार आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना चाहती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए पूरे मामले की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद सभी एपीपीएससी परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने का आदेश दिया गया है।
Andhra Pradesh Govt issues an order to dispense with interviews for all State Public Service Commission examinations under all categories including for Group-I Services pic.twitter.com/yTPJUeX6IO
— ANI (@ANI) June 26, 2021विज्ञापन
शनिवार के बाद जारी होने वाली भर्ती अधिसूचना पर ही लागू होगा यह नियम
प्रमुख शासन सचिव कहते हैं कि इस कदम का उद्देश्य पूरी चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धी अभ्यर्थियों का पूरा विश्वास हासिल करना है। इस कदम के बाद, लोकप्रिय परीक्षाओं जैसे समूह 1, समूह 2 और अन्य के लिए कोई साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि यह नया नियम शनिवार और उसके बाद जारी सभी एपीएससी भर्ती अधिसूचना के लिए ही लागू होगा।
यह भी पढ़ें - भारतीय तटरक्षक बल: असिस्टेंट कमांडेंट पदों की भर्तियां, 4 जुलाई से आवेदन शुरू