{"_id":"6719da5f7de58270e808364c","slug":"allahabad-high-court-recruitment-2024-application-window-closing-today-for-group-c-d-posts-apply-here-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Allahabad HC 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 3306 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द इस लिंक से भर लें फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Allahabad HC 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 3306 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द इस लिंक से भर लें फॉर्म
Thu, 24 Oct 2024 10:55 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:55 AM IST
सार
Allahabad HC 2024: हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी और डी के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकता हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Allahabad HC Recruitment 2024: इलाहाबाद उच्च न्यायालय आज 24 अक्तूबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड भर्ती 2024-25 के तहत ग्रुप सी और डी के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
विज्ञापन
उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग से शुल्क देना होगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर और विभिन्न ग्रुप डी के 3306 पदों को भरना है।
विज्ञापन
Trending Videos
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या स्कूल से 6वीं/10वीं/12वीं/स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पदानुसार पात्रता की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन शुल्क
स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन शुल्क है- सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए शुल्क 950 रुपये है, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 850 रुपये और एससी/एसटी श्रेणी के लिए शुल्क 750 रुपये है।
जूनियर असिस्टेंट के लिए आवेदन शुल्क
जूनियर असिस्टेंट के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क 750 रुपये आवेदन शुल्क है और एससी/एसटी के लिए 650 रुपये आवेदन शुल्क है।
ग्रुप डी के लिए आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेन शुल्क देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 700 रुपये और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदनार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'हाई कोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर एट इलाहाबाद भर्ती परीक्षा 2024-25' लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पद के लिए पंजीकरण करें।
- अपना विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।