फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Air Force Recruitment 2021: There are selection centers of Air Force in these fifteen cities of the country, know how after passing 12th you can also join the Indian Air Force-safalta

Air Force Recruitment 2021: देश के इन पंद्रह शहरों में हैं एयरफोर्स के सिलेक्शन सेंटर्स, जानें कैसे 12वीं पास करने के बाद आप भी हो सकते हैं भारतीय वायुसेना में शामिल

Fri, 19 Nov 2021 04:04 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 19 Nov 2021 04:04 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना के केन्द्रीय चयन भर्ती बोर्ड द्वारा वर्ष में दो बार एयरमैन के ग्रुप-X,Y के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। जिसमें 12वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया जाता है।  

विज्ञापन
Air Force Recruitment 2021: There are selection centers of Air Force in these fifteen cities of the country, know how after passing 12th you can also join the Indian Air Force-safalta
सुखोई विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्तमान समय में इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करना लगभग हर नौजवान का पहला सपना होता है। भारतीय वायुसेना भी बारहवीं पास कर लेने के बाद से ही उम्मीदवारों को सेना में भर्ती होने का मौका देना शुरू कर देता है। अक्सर 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा सरकारी नौकरी की तलाश शुरू कर देते हैं। ऐसे में आईएएफ उनके लिए सबसे शानदार करियर ऑप्शन साबित हो सकता है। बता दें कि केन्द्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड, वर्ष में दो बार एयरमैन ग्रुप-X व Y पदों पर भर्तियां आयोजित करता है। इन पदों पर केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाता है। यह भर्ती अप्रैल और अक्टूबर महीने के आस-पास आयोजित की जाती है। अगर आपने भी 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और भारतीय वायु सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो इसके लिए सेंट्रल एयरमैन सिलेक्शन बोर्ड (CASB)) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे Airman Group-X & Y Score Booster Batch को तुरंत ज्वॉइन कर भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

देशभर में हैं केवल 15 चयन केंद्र 

इंडियन एयरफोर्स ने देशभर में 15 सिलेक्शन सेंटर्स बनाए हुए हैं। एयरमैन ग्रुप-X और Y के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षा आदि के लिए इन्हीं चयन केंद्रों में बुलाया जाता है। इन सिलेक्शन सेंटर्स के बारे में विस्तार से सारी जानकारी साझा की गई है।

विज्ञापन

·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स-48 मैंसफील्ड रोड, अंबाला कैंट हरियाणा।      
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- रेसकोर्स कैंप, नई दिल्ली। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- एयरफोर्स स्टेशन , चकेरी कानपुर। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- बैरकपुर, पश्चिम बंगाल। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- ओल्ड पाली रोड, जोधपुर राजस्थान। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स-एयरफोर्स स्टेशन - कॉटन ग्रीन मुंबई महाराष्ट्र। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स-बंगलुरु, कर्नाटक। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- तंबरम, चेन्नई, तमिलनाडु। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- एयरफोर्स स्टेशन- बारामुंडा- भुवनेश्वर, ओडिशा। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स-एयरफोर्स स्टेशन-बिहटा पटना बिहार। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स-गुवाहटी, असम। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- सिकंदराबाद, आंध्र प्रदेश। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स-कोच्चि केरल। 
·         एयरमैन सिलेक्शन सेंटर्स- राजीव गांधी परिसर, भोपाल, मध्य प्रदेश।  

कैसे शुरू करें फ्री में सरकारी एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी Safalta-app डाउनलोड करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed