फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Rishikesh Faculty Recruitment 2023 know how to Apply at aiimsrishikesh.edu.in

Jobs: एम्स ऋषिकेश में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, दो लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Sat, 04 Nov 2023 06:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 04 Nov 2023 06:49 PM IST
सार

AIIMS Rishikesh Faculty Recruitment 2023: एम्स ऋषिकेश में फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Rishikesh Faculty Recruitment 2023 know how to Apply at aiimsrishikesh.edu.in
एम्स, ऋषिकेश - फोटो : Social Media

विस्तार

AIIMS Rishikesh Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने फैकल्टी पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS Rishikesh रिक्तियों का विवरण

एम्स ऋषिकेश में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर,सहायक प्रोफेसर,नर्सिंग लेक्चरर (सहायक प्रोफेसर) के 85 पदों पर भर्ती की जानी है। जिनमें से 72 बैकलॉग रिक्तियां हैं और 11 नई रिक्तियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Rishikesh Faculty आवेदन शुल्क

एम्स ऋषिकेश फैकल्टी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (महिला) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

AIIMS Rishikesh Faculty वेतन

  • प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 14-ए के मुताबिक 168900 से 220400 रुपये का वेतन मिलेगा।

  • एडिशनल प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 13ए-2 के मुताबिक 148200 से 211400 रुपये मिलेगा।

  • एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 13ए-1 के मुताबिक 138300 से 209200 रुपये मिलेगा।

  • सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 12 के मुताबिक 101500 से 167400 रुपये मिलेगा।

  • नर्सिंग लेक्चरर (सहायक प्रोफेसर) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 11 के मुताबिक 67700 से 208700 रुपये मिलेगा।

AIIMS Rishikesh ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं।

  • होमपेज पर जॉब/रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed