फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS NORCET 5 registration ends today apply now at aiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 5: एम्स नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें आवेदन

Thu, 31 Aug 2023 01:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 01:26 PM IST
सार

AIIMS NORCET 5: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-5 2023) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की आज, यानी 31 अगस्त अंतिम तिथि है। उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
AIIMS NORCET 5 registration ends today apply now at aiimsexams.ac.in
Doctor - फोटो : Pixabay

विस्तार

AIIMS NORCET 5: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-5 2023) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की आज, यानी 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इससे पहले कि देर हो, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams पर जाकर फटाफट पंजीकरण कर दें।

विज्ञापन


पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2023 थी। एम्स NORCET स्टेज- I प्रारंभिक परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित होने वाली है और स्टेज- II मुख्य परीक्षा 7 अक्तूबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

पात्रता


आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 25 अगस्त 2023 को 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट काउंसिल/राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा वह राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल द्वारा नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत हो।

आवेदन शुल्क


सामान्य/ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 3000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये शुल्क लागू है। PwD श्रेणी के आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • "Online Registration for NORCET-5 has been started" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।

नॉरसेट क्या है?


एम्स NORCET परीक्षा भारत भर के विभिन्न एम्स अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। मेरिट सूची के आधार पर, उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है और बाद में तदनुसार संस्थानों में रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed