फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Kalyani Senior Resident Recruitment 2023 know how to Apply at aiimskalyani.edu.in

AIIMS Kalyani Recruitment 2023: एम्स में सीनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Fri, 22 Dec 2023 03:14 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 22 Dec 2023 03:14 PM IST
सार

AIIMS Kalyani Recruitment 2023: एम्स कल्याणी ने सीनियर रेजीडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Kalyani Senior Resident Recruitment 2023 know how to Apply at aiimskalyani.edu.in
एम्स कल्याणी भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIIMS Kalyani Senior Resident Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimskalani.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

AIIMS Kalyani वॉक इन इंटरव्यू

एम्स कल्याणी में वॉक-इन-इंटरव्यू 26 दिसंबर, 2023 को सुबह 10 बजे से प्रशासनिक भवन, पहली मंजिल, एम्स के समिति कक्ष, कल्याणी, पिन -741245 पर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

AIIMS Kalyani आवेदन शुल्क

एम्स कल्याणी में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए बैंक विवरण के अनुसार "एम्स कल्याणी आंतरिक संसाधन खाता" के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स कल्याणी भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर, सफल उम्मीदवारों को सेंट्रल रेजीडेंसी योजना के अनुसार 3 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

AIIMS Kalyani वेतन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कल्याणी में विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के पदों पर चयनित उम्मीदवार को 15600 रुपये से 39100 रुपये और जीपी 6600 (छठी सीपीसी) के बीच मासिक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed