AIIMS Guwahati Recruitment: नॉन फैकल्टी पदों पर निकलीं भर्तियां, आवेदन से पहले जानें योग्यता
AIIMS Guwahati Recruitment: एम्स गुवाहाटी में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
AIIMS Guwahati Non Faculty Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी की तरफ से नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी (स्टोर कीपर, वार्डन (हॉस्टल वार्डन), जूनियर वार्डन (हाउस कीपर), लैब तकनीशियन, कैशियर और अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्तूबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
एम्स गुवाहाटी में 142 गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
AIIMS Guwahati ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाएं।
-
एम्स गुवाहाटी भर्ती या करिअर पेज पर जाएं।
-
नॉन फैकल्टी जॉब्स अधिसूचना खोलें और पात्रता की जांच करें।
-
अब बिना किसी गलती के आवेदन पत्र भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र जमा करें।