फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Delhi Recruitment last date to apply is today apply at aiimsexams.ac.in sarkari naukri

AIIMS Recruitment 2022: एम्स दिल्ली में 400 से अधिक पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख 

Mon, 16 May 2022 05:23 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 16 May 2022 05:23 PM IST
सार

AIIMS Recruitment 2022: इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए- 1500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए- 1200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
AIIMS Delhi Recruitment last date to apply is today apply at aiimsexams.ac.in sarkari naukri
AIIMS Delhi Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

AIIMS Recruitment 2022: मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट और डिमॉन्सट्रेटर के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 16 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है और अब तक अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह इस मौके को हाथ से न जाने दें और अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
एम्स दिल्ली की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 410 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड में आयोजित टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा देश के 4 मेट्रो शहरों मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई में आयोजित होगी। एम्स दिल्ली की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 जून, 2022 को किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: आवेदन शुल्क और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए- 1500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए- 1200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है। 

विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aiims.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के सेक्शन में जाएं।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब उम्मीदवार स्वयं को पंजीकृत करे और और आवेदन पत्र में पूछी गई जानकरी दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट कर इसे सेव कर लें। 
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed