फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIBE 18 exam registration extended till November 4, apply now at allindiabarexanation.com

AIBE 18: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 18 Oct 2023 11:36 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 11:36 AM IST
सार

AIBE 18: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 18) की पंजीकरण तिथि आगे बढ़ गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब नीचे बताई गई महत्वपूर्ण तिथियों तक सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIBE 18 exam registration extended till November 4, apply now at allindiabarexanation.com
18वीं बार परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIBE 18: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 18) की पंजीकरण तिथि आगे बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार किसी भी कारण से अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाए थे, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है। इच्छुक, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexanation.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIBE 18: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार अब एआईबीई 18 के लिए 4 नवंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क 5 नवंबर तक जमा कर सकते हैं और आवेदन सुधार विंडो 6 नवंबर को खोली जाएगी।

बीसीआई 18 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एआईबीई 18 प्रवेश पत्र जारी करेगा, जिसे 22 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद 26 नवंबर को एआईबीई 18 परीक्षा आयोजित करेगी।

उम्मीदवारों को अपना फोटो पासपोर्ट आकार (10-50 केबी), हस्ताक्षर (10-50 केबी), नामांकन प्रमाण पत्र की प्रति (50-500 केबी) और फोटो प्रूफ आईडी की स्व-सत्यापित प्रति (50-500 केबी) अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईबीई 2023 परीक्षा पैटर्न

एआईबीई 18वीं प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा ओएमआर-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed