फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agnipath Scheme Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2022 Starts From Today for 200 Posts Sarkari Result

Agniveer MR Recruitment: नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती शुरू, इस तारीख से पहले करना होगा पंजीकरण

Mon, 25 Jul 2022 03:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Agnipath Scheme Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2022 Starts From Today for 200 Posts Sarkari Result
Indian Navy Agniveer MR Recruitment - फोटो : ANI

Indian Navy Agniveer MR Recruitment: भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर (MR) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर पंजीकरण करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन

भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 240 रिक्तियों को भरना है। इनमें 40 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, नौसेना अग्निवीर एसएसआर की भर्ती प्रक्रिया 24 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद अग्निवीर एमआर भर्ती आवेदन शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन

नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती पात्रता मापदंड

आयु सीमा : नौसेना अग्निवीर एमआर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 दिसंबर, 1999 से 31 मई, 2005 के बीच होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
 

यह भी पढ़ें : NEET UG Result 2022: कब जारी होगी नीट यूजी आंसर की? रिजल्ट पर यह है अपडेट
 

नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती चयन प्रक्रिया

नौसेना में अग्निवीर एमआर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग योग्यता परीक्षा (10वीं) में प्राप्त कुल प्रतिशत के आधार पर होगी। अग्निवीर (एमआर) के लिए शॉर्टलिस्टिंग - पुरुष और महिला को रिक्तियों के चार गुना के अनुपात में राज्य-वार किया जाएगा। कट ऑफ अंक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और पीएफटी के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा/ पीएफटी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : देश के सर्वोत्तम संस्थानों में नौकरी का मौका, पढ़ें सरकारी नौकरी लाइव अपडेट

विज्ञापन

Indian Navy Agniveer MR Recruitment: आवेदन करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद 'रजिस्टर' टैब पर जाएं और प्रोफाइल का पूरा रजिस्ट्रेशन करें।
  3. अब अग्निवीर एमआर भर्ती पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करें और फॉर्म भरें। 
  4. इसके बाद उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  5. फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो कॉपी प्रिंट आउट कर लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed