फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After 10th in which areas you can make career-safalta

UP Board Exam Result 2022: 10वीं के बाद किन-किन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर, सरकारी से लेकर प्राइवेट जॉब में हैं कितने मौके

Thu, 23 Jun 2022 12:50 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 23 Jun 2022 12:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022 के हाईस्कूल और इंटरमीडियट के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।   
 

विज्ञापन
After 10th in which areas you can make career-safalta
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार हाईस्कूल का परिणाम 88.18 प्रतिशत रहा है। कई छात्र-छात्राएं 10वीं के बाद अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम दसवीं पास छात्रों को कई ऐसी फील्ड के बारे में बताएंगे जिनमें वो अपना करियर बना सकते हैं। इस लेख में कई क्षेत्रों के बारे में जानकारियां साझा की गई हैं ताकि छात्र आसानी से अपनी रुचि के हिसाब से उनका चयन कर सकें। वहीं अगर कोई छात्र यूपी बोर्ड के 10वीं या 12वीं के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहता है तो सफलता 11th Coaching Online: Join Now की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकता है। 

विज्ञापन

जान लीजिए 10वीं के बाद कहां कितने हैं मौके 

आमतौर पर छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद ग्यारहवीं व बारहवीं की तैयारी में जुट जाते हैं जो एक सही फैसला हो सकता है। लेकिन कई विद्यार्थी दसवीं के बाद से ही रोजगार दिलाने वाले कोर्स करने या सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे में इस लेख में उन सभी अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है जो 10वीं के छात्र अपना सकते हैं। 

विज्ञापन

ITI या पॉलिटेक्निक हो सकता है बेहतर विकल्प

इन दिनों कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हो रहे हैं। बता दें कि छात्र 10वीं करने के बाद फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल, पेंटर, डीजल इंजन जैसी कई अन्य ट्रेडों में भी प्रशिक्षण ले सकते हैं जिसके बाद स्टूडेंट्स को राज्य सरकार, केंद्र सरकार के संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के सैकड़ों अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स दसवीं के बाद तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS और रेलवे ग्रुप - डी भर्ती की शुरू कर सकते हैं तैयारी 

किसी भी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके स्टूडेंट्स कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टॉस्किंग स्टाफ भर्ती की तैयारी शुरू कर सकते हैं जिसमें चयन होने के बाद युवाओं को केन्द्र सरकार के अधीन विभागों में सेवा देने का सीधा अवसर मिलता है। इसके अंतर्गत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन भी मिलता है। इसके अलावा उम्मीदवार रेलवे की ग्रुप डी भर्ती की तैयारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि इन सभी विकल्पों के लिए कैंडिडेंट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना जरूरी है। इन विभागों की नई भर्तियों से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

डिजिटल मार्केटिंग में भी हो सकता है अच्छा विकल्प

इसके अलावा अगर विद्यार्थी दसवीं के बाद कम समय में रोजगार पाना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडे़ेट्स डिजिटल मार्केंटिंग के क्षेत्र में भी एक शानदार करियर बना सकते हैं और कम समय में रोजगार की तलाश पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सफलता डॉट कॉम की ओर से बेहद ही कम फीस में बेसिक और एडवांस कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स Digital Marketing Online Course- Join Now पर विजिट कर सकते हैं।     

कैसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाना होगा। 
होमपेज पर जाकर UP Board 10th/12th Result 2022 वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। 
जहां विद्यार्थी अपना व्यक्तिगत रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर कैप्चा कोड भरकर फार्म को सबमिट कर दें।  
इसके बाद छात्रों को रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए प्रिंट वाले बटन पर जाकर अपने रिजल्ट की छायाप्रति भी निकाल सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed