{"_id":"61f411cae911c701964d35a7","slug":"afcat-admit-card-2022-iaf-released-afcat-admit-card-know-how-to-download-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFCAT Admit Card 2022: भारतीय वायुसेना ने जारी किया एफकैट परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
AFCAT Admit Card 2022: भारतीय वायुसेना ने जारी किया एफकैट परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
Fri, 28 Jan 2022 09:24 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:24 PM IST
सार
AFCAT Admit Card 2022: इस भर्ती के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के कुल 317 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 30 दिसंबर, 2021 तक की गई थी।
विज्ञापन
IAF AFCAT 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
AFCAT Admit Card 2022: भारतीय वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने 01/2022 बैच भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा का प्रयोग करना पड़ेगा।
विज्ञापन
AFCAT Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
भारतीय वायुसेना की ओर से गैर तकनीकी और तकनीकी दोनों ही परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के कुल 317 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 30 दिसंबर, 2021 तक की गई थी। AFCAT 2022 की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एसएसबी राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
AFCAT Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
AFCAT Admit Card 2022: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा क्रेंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय-तारीख और परीक्षा से जुड़े अहम दस्तावेज दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करें।
विज्ञापन
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।