फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AFCAT 2025 Exam City Slip Released; Test Scheduled for August 23 and 24

AFCAT Exam Date: इंडियन एयरफोर्स ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप, परीक्षा की तिथि भी घोषित; अगस्त में होगी आयोजित

Thu, 07 Aug 2025 01:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 07 Aug 2025 01:41 PM IST
सार

AFCAT Exam Date 2025: इंडियन एयरफोर्स ने एएफसीएटी 02/2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। साथ ही, परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की गई है। यह भर्ती परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी। 

विज्ञापन
AFCAT 2025 Exam City Slip Released; Test Scheduled for August 23 and 24
AFCAT Exam Date 2025 - फोटो : https://afcat.cdac.in

विस्तार

AFCAT Exam Date 2025: भारतीय वायुसेना ने AFCAT 02/2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही करेक्शन विंडो भी 7 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन


एएफसीएटी 02/2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सुधार का मौका दिया गया है, जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन में कोई गलती कर चुके हैं, वे 07 अगस्त 2025 (सुबह 11:00 बजे से) लेकर 09 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे के बीच लॉगिन कर आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो सिर्फ इन्हीं तारीखों के बीच उपलब्ध रहेगी, इसके बाद सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

इस दिन होंगे एग्जाम

भारतीय वायुसेना ने एएफसीएटी 02/2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 23 अगस्त 2025 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, 25 अगस्त 2025 को रिजर्व डे (आरक्षित दिन) के रूप में रखा गया है, ताकि किसी तकनीकी या अन्य कारण से परीक्षा स्थगित होने की स्थिति में उस दिन आयोजित की जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन डिटेल्स को जरूर जांचें

भारतीय वायुसेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे नाम (Name), जन्मतिथि (DOB), लिंग (Gender), आधार नंबर, फोटोग्राफ और सिग्नेचर को ध्यानपूर्वक जांचें। इन जानकारियों में कोई भी गलती परीक्षा के दौरान दिक्कत का कारण बन सकती है।

कुल 284 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित AFCAT भर्ती अभियान 2025 के तहत कुल 284 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें फ्लाइंग ब्रांच के लिए 3 पद, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा के लिए 156 पद और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखा के लिए 125 पद शामिल हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed