फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ABV-IIITM Assistant Engineer-Junior Engineer Recruitment 2026, apply and Check Details Here

ABV-IIITM Vacancy 2026: बीई-बीटेक वालों के लिए मौका, ग्वालियर में निकली जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती

Tue, 05 May 2026 04:42 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 05 May 2026 04:42 PM IST
सार

ABV-IIITM AE-JE Recruitment: अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर ने नई भर्ती निकाली है। इसमें सहायक अभियंता (विद्युत) और कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है 

विज्ञापन
ABV-IIITM Assistant Engineer-Junior Engineer Recruitment 2026, apply and Check Details Here
ABV-IIITM Recruitment - फोटो : iiitm.ac.in

विस्तार

ABV-IIITM AE-JE Vacancy: अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM), ग्वालियर ने 2 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सहायक अभियंता (विद्युत) और कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के एक-एक पद शामिल हैं। इस नौकरी के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास इंजीनियरिंग (BE/B.Tech या डिप्लोमा) की डिग्री और जरूरी अनुभव हो। आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • असिस्टेंट इंजीनियर (विद्युत): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 8 साल का अनुभव होना चाहिए। या फिर BE/B.Tech (इलेक्ट्रिकल) के साथ 6 साल का अनुभव भी मान्य है। यह अनुभव सरकारी संस्थान, आईआईटी, एनआईटी, पीएसयू जैसे जगहों का होना चाहिए। पढ़ाई के दौरान का अनुभव नहीं गिना जाएगा।
  • विज्ञापन
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): इस पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 5 साल का अनुभव जरूरी है। या फिर BE/B.Tech (सिविल) के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव भी सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थानों का होना चाहिए। पढ़ाई के समय का अनुभव मान्य नहीं होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

श्रेणीवार आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्ग के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।

इस पते पर भेजना होगा आवेदन

भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेज एक सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा। लिफाफे पर आवेदित पद का नाम लिखना जरूरी है। यह आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से ही भेजा जाएगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 1 जून 2026, शाम 5:00 बजे है।

संयुक्त रजिस्ट्रार (विक्रय एवं प्रशासन), ABV-IIITM, मोरेना लिंक रोड, ग्वालियर - 474015, मध्य प्रदेश।  

जरूरी जानकारी

अगर आवेदन की अंतिम तारीख के दिन छुट्टी होती है, तो आवेदन अगले काम वाले दिन तक स्वीकार किया जाएगा। भर्ती से जुड़ा कोई भी कानूनी मामला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के उच्च न्यायालय में ही सुलझाया जाएगा। चयन प्रक्रिया की जानकारी बाद में दी जाएगी। आवेदन केवल कागज (हार्ड कॉपी) में ही भेजना जरूरी है, ईमेल या ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। इस बारे में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed