फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI JE recruitment 2023 last date to registration is today at aai.aero, apply now

AAI JE Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी करने का मौका, करीब 500 पदों पर अप्लाई करने की आज अंतिम तिथि

Thu, 30 Nov 2023 11:17 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 11:17 AM IST
सार

AAI JE Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण आज जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए समय तक आवदेन तक कर सकते हैं।

विज्ञापन
AAI JE recruitment 2023 last date to registration is today at aai.aero, apply now
AAI Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AAI JE Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण आज, 30 नवंबर को विज्ञापन क्रमांक 05/2023 के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल पद

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की कुल 496 रिक्तियों को भरना है। आवदेन करने की आज आखिरी तारीख है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार अभी आवदेन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

आवेदक के पास भौतिकी और गणित के साथ विज्ञान में तीन साल की पूर्णकालिक नियमित स्नातक की डिग्री (बीएससी) या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में (भौतिकी और गणित किसी एक सेमेस्टर पाठ्यक्रम में विषय होने चाहिए) पूर्णकालिक नियमित स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा

30 नवंबर, 2023 को 18 से 27 वर्ष के बीच। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जोकि केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से दिया जा सकेगा। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं जिन्होंने एएआई/महिला उम्मीदवारों में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, उन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट/सीबीटी मोड) में आयोजित होने वाली वस्तुनिष्ठ प्रकार की स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा के बाद आवेदन सत्यापन/वॉयस टेस्ट/साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट/साइकोलॉजिकल असेसमेंट टेस्ट/मेडिकल टेस्ट/बैकग्राउंड वेरिफिकेशन होगा, जोकि सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय किया जा सकता है।

ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
  • होमपेज पर 'करियर' टैब पर जाएं।
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया में आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed