फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   8 thousand tgt pgt will be recruit in up

बड़ी खबर: यूपी में 8 हजार शिक्षकों की भर्ती

Wed, 27 May 2015 09:22 AM IST
Updated Wed, 27 May 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
8 thousand tgt pgt will be recruit in up

लगातार दो वर्ष से शिक्षक भर्ती (टीजीटी-पीजीटी) का इंतजार कर रहे बीएड बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जून में टीजीटी-पीजीटी के आठ हजार पदों की घोषणा होने वाली है।

विज्ञापन


चयन बोर्ड की ओर से जून 2015 में खाली होने वाले पदों को आने वाले विज्ञापन में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2012-13 में शिक्षक भर्ती के लिए पदों की घोषणा के बाद अब 2015 में टीजीटी-पीजीटी के पदों की घोषणा हो रही है।
विज्ञापन


चयन बोर्ड के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं संयुक्त शिक्षा निदेशकों से खाली पदों का विवरण मांगा गया था। शिक्षाधिकारियों की ओर से पदों की सूचना सही समय से नहीं भेजे जाने के कारण प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को इस मामले में दखल देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून के पहले पखवाड़े में शिक्षक भर्ती की घोषणा

8 thousand tgt pgt will be recruit in up

प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद 21 मई को चयन बोर्ड में प्रदेश भर के संयुक्त शिक्षा निदेशकों की बैठक में खाली पदों का विवरण जुटाया गया। पदों की जांच के बाद चयन बोर्ड सचिव ने बताया कि अब तक लगभग आठ हजार पदों का विवरण मिल गया है।

उन्होंने बताया कि 29 मई को चयन बोर्ड में एक बार फिर से खाली पदों के सत्यापन के बाद जून के पहले पखवाड़े में शिक्षक भर्ती की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed