फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   6th JPSC CSE Jharkhand HC upholds single bench order to scrap 6th Jharkhand civil services exam results

6th JPSC CSE: छठवीं जेपीएससी परीक्षा के परिणाम अवैद्य घोषित, झारखंड हाईकोर्ट ने बरकरार रखा एकल पीठ का फैसला

Wed, 23 Feb 2022 10:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 10:33 PM IST
सार

इस परिणाम को मेरिट सूची में विसंगति और आरक्षण नीति के उल्लंघन के आधार पर अदालत के समक्ष चुनौती दी गई थी। परीक्षा का आयोजन साल 2016 में हुआ था और परिणाम अप्रैल 2020 में जारी किए गए थे।  

विज्ञापन
6th JPSC CSE Jharkhand HC upholds single bench order to scrap 6th Jharkhand civil services exam results
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बुधवार को उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एकल पीठ ने छठवीं राज्य सिविल सेवा परीक्षा अंकन में विसंगति का हवाला देते हुए परीक्षा के अंतिम परिणाम को रद्द करने का आदेश दिया था। यह फैसला एकल पीठ के जज जस्टिस एसके द्विवेदी ने दिया था। फैसले में झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई मेरिट सूची को खारिज कर दिया गया था और भर्ती निकाय को बिना दो क्वालीफाइंग विषय (हिंदी और अंग्रेजी) के अंकों को बिना जोड़े एक नई मेरिट सूची को जारी करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


326 उम्मीदवारों का हुआ था चयन
मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने एकल पीठ के इस फैसले को बरकरार रखा है। खंडपीठ ने शिशिर टिग्गा और अन्य सफल उम्मीदवारों की अपील को खारिज करते हुए यह फैसला दिया है। ये सभी अभी राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ हैं। झारखंड लोक सेवा की ओर से आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा में कुल 326 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। 
विज्ञापन


साल 2016 में हुआ था परीक्षा का आयोजन
खंडपीठ ने अपील पर सुनवाई की और एकल पीठ के फैसले में कोई भी विसंगति नहीं पाई। इसके बाद पीठ ने छठवीं राज्य सिविल सेवा परीक्षा को अवैद्य करार देने के एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा। इस परीक्षा का आयोजन साल 2016 में हुआ था और परिणाम अप्रैल 2020 में जारी किए गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते हफ्ते हुई थी अंतिम सुनवाई
परिणाम जारी होने के बाद से ही दो क्वालीफाइंग विषय (हिंदी और अंग्रेजी) के अंकों के जोड़े जाने को गलत बताया गया था। इस परिणाम को मेरिट सूची में विसंगति और आरक्षण नीति के उल्लंघन के आधार पर अदालत के समक्ष चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने बीते हफ्ते ही इस मामले पर अंतिम सुनवाई कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed