फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   62390 vacancies in central defence forces

केंद्रीय सुरक्षा बलों में 62,390 सिपाहियों की भर्ती

Wed, 04 Feb 2015 08:20 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
62390 vacancies in central defence forces

देश के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार बड़े पैमाने में केंद्रीय सुरक्षा बलों में सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है। सरकार ने केंद्रीय सुरक्षा बलों में 62,390 पुरुष और महिला सिपाही भर्ती करने का ऐलान किया है। इन भर्तियों में कुल 8,533 यानी 16 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के  निर्देशानुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया किया जाएगा। 18 से 23 वर्ष के दसवीं पास युवक-युवती इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गृह मंत्रालय पिछले पांच सालों से सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, एनआईए और एसएसएफ के लिए भर्ती कर रहा है। मौजूदा भर्तियों में एससी/एसटी और पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण के अलावा गुजरात दंगे (2002) और सिख दंगे (1984) के आश्रितों को भी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18-23 वर्षीय, दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन

62390 vacancies in central defence forces

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने इन भर्ती की पुष्टि करते हुए कहा कि देश में अर्धसैनिक बलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भर्ती की जा रही है। इन भर्तियों के जरिए सबसे ज्यादा भर्ती सीआरपीएफ के लिए की जाएंगी। सीआरपीएफ के लिए कुल 24,588 पदों पर भर्ती होगी।

इसके बाद बीएसएफ के लिए कुल 22,517 पदों की भर्ती होगी। सीआईएसएफ के लिए 5,000, एसएसबी के 6,224 ,आईटीबीपी के 3,101, असम राइफल्स के 600 और एसएसफ के 274 पद शामिल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के लिए 86 पदों पर भर्ती होगी।

परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित होगी। इसमें लिखित, शारीरिक परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण शामिल होगा। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित सुरक्षा बलों से परीक्षण मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed