ILBS में निकलीं सरकारी नौकरियां, 330 पदों पर आई बड़ी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर ऐंड बीलीएरी साइंसेज (आईएलबीएस) ने 330 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में प्रोफेसर, सीनियर कंसल्टेंट, एडिशनल प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, प्रिंसिपल नर्सिंग, डिप्टी हेड ऑपरेशन, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सिविल इंजीनियर एक्जीक्यूटिव, चीफ टेक्नीकल एक्जीक्यूटिव आदि पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षित योग्यता व अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 33 से 66 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 21 मई, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति चार वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। आईएलबीएस की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'डिप्टी हेड (एचआर), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर ऐंड बीलीएरी साइंसेज, डी-1, वंसत कुंज, नई दिल्ली-110070' के पते पर भेजें।
विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 'इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर ऐंड बीलीएरी साइंसेज' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2015 है। इन पदों पर चयन के लिए टेस्ट/साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आईएलबीएस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ilbs.in पर लॉग ऑन करें।