बुला रही है BSF, सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती
महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल ने सब इंस्पेक्टर एवं हेड कांस्टेबल के कुल 230 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल विज्ञापित पदों में एसआई (वर्कशाप, मास्टर, इंजन ड्राइवर) के क्रमश: 2, 8 एवं 13 पद हैं। इसके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल श्रेणी में (मास्टर, वर्कशाप एवं इंजन ड्राइवर) के लिए क्रमश: 69, 4, एवं 68 पद हैं।
शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष हो जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। कुल पदों की संख्या का 10 प्रतिशत पूर्वकर्मियों के लिए आरक्षित किया गया है। वेतनमान के तौर पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तथा 4,200 रुपये का ग्रेड और हेडकांस्टेबल के पदों पर 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये एवं 2,400 रुपये का ग्रेड पे प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर, उसे भरें। पूर्णतया भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक व तकनीकी, जाति एवं मूलनिवास प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियों व दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ को संलग्न कर, क्षेत्र के अनुसार निर्धारित पते पर भेज दें।
विज्ञप्ति में किसी भी प्रकार का परिवर्तन या संशोधन होने पर सीमा सुरक्षा बल की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2015 है। योग्य आवेदकों का चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद उनका शारीरिक परीक्षण जांच किया जाएगा।
आवेदनकर्ताओं को किसी भी जानकारी एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.nic.in पर लॉग ऑन करना होगा।