फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   11,000 jobs in cisf, bsf and itbp

11,000 नौकरियां कर रही हैं इंतजार, आप हैं तैयार?

Mon, 18 May 2015 11:44 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
11,000 jobs in cisf, bsf and itbp

सरकार केंद्रीय सुरक्षा बलों में जल्द ही 11 हजार से अधिक महिलाओं की भर्ती करेगी जो सीमा सुरक्षा से लेकर कानून और व्यवस्था तक के कार्यों में सहयोग देंगी। सरकार ने यह निर्णय सेना में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के मद्देनजर लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसे अर्ध सैनिक बलों में 8533 महिलाओं को भर्ती किए जाने की योजना संबंधी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके बाद हाल ही में 62 हजार महिला और पुरुष कांस्टेबल के भर्ती अभियान चलाने की घोषणा भी की गई थी।

विज्ञापन

भारतीय सीमा की रक्षा करेंगी

11,000 jobs in cisf, bsf and itbp

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल में 21 नई कंपनियों को मंजूरी दे दी है जिसमें 2772 महिलाएं शामिल होंगी। ये कंपनियां 2017 से नेपाल और भूटान की खुली भारतीय सीमा की रक्षा करेंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन भर्तियों के पूरा होने के बाद केंद्रीय बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम से कम पांच फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में सैन्य बलों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 2.15 प्रतिशत है।

वर्तमान में सीआईएसएफ में सबसे अधिक 4.89 प्रतिशत और बीएसएफ में सबसे कम 1.42 फीसदी महिला सुरक्षाकर्मी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed