फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   10th passed youth can apply in obc bank.

ओरिएंटल बैंक में 10वीं पास की भर्ती

Sat, 10 Jan 2015 11:15 AM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
10th passed youth can apply in obc bank.

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 47 है।

विज्ञापन


इन पदों में 23 पद लखनऊ के लिए व 24 पद बिहार राज्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2014 से की जायेगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग्य आवेदकों को अपनी शैक्षिक व आरक्षण संबंधी सभी मूल दस्तावेजों को साक्षात्कार के समय लाना अनिवार्य है। साक्षात्कार के लिए आने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा।

ऐसे करें, आवेदन

10th passed youth can apply in obc bank.

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए आवेदन पत्र को संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड करके, पूर्णरूप से भरकर आवश्यक सभी प्रमाणित दस्तावेजों के साथ लखनऊ के लिए दिए गए पते 'पोस्ट बॉक्स न.03 गोमती नगर, लखनऊ पोस्ट ऑफिस -226010' पर या बिहार के लिए दिए गए पते 'पटना जीपीओ, पोस्ट बॉक्स न.-73, पटना -800001' पर भेजे।

आवेदन 5 जनवरी, 2015 से 20 जनवरी, 2015 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार https://www.obcindia.co.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed