फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   1000 posts in insurance sector.

नेशनल इंश्योरेंस में बंपर भर्ती, 1 हजार पद खाली

Tue, 06 Jan 2015 04:28 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
1000 posts in insurance sector.

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में योग्य उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट के कुल 1000 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 30 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों को भरने की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास (कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ) रखी गयी है।
विज्ञापन


उच्च शैक्षिक योग्यता धारक आवेदकों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को सर्वप्रथम एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर दक्षता परीक्षा व इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।

इस प्रकार से करें आवेदन

1000 posts in insurance sector.

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 50 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल 2015 में आयोजित होने की संभावना है। विज्ञापित पदों के लिए 7,640 से 21,050 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी, 2015 से प्रारंभ होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए संबंधित वेबसाइट www.nationalinsuranceindia..com. पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed