फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government banks to give jobs 50 Thousands youth SBI make 20000 new recruitments including special officers

Jobs: सरकारी बैंक 50000 युवाओं को देंगे नौकरी, एसबीआई विशेष अधिकारियों समेत करेगा 20000 नई भर्तियां

Mon, 07 Jul 2025 07:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 07:01 AM IST
सार

विभिन्न बैंकों से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, 12 सरकारी बैंकों में से देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) करीब 20,000 लोगों की भर्ती करेगा। इसमें विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Government banks to give jobs 50 Thousands youth SBI make 20000 new recruitments including special officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अपनी बढ़ती कारोबारी जरूरतों और विस्तार के लिए चालू वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 50,000 लोगों की भर्ती करेंगे। नई भर्तियों में करीब 21,000 अधिकारी और बाकी क्लर्क सहित अन्य कर्मचारी होंगे।

विज्ञापन


विभिन्न बैंकों से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, 12 सरकारी बैंकों में से देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) करीब 20,000 लोगों की भर्ती करेगा। इसमें विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल होंगे। भर्ती की इस प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए एसबीआई ने देशभर में अपनी शाखाओं में ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने एवं कामकाज को और सुचारू बनाने के लिए पहले ही 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती कर ली है। इसके अलावा, देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का ऋणदाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) चालू वित्त वर्ष के दौरान 5,500 से अधिक लोगों की भर्ती करेगा।  मार्च, 2025 तक पीएनबी में कर्मचारियों की कुल संख्या 1,02,746 थी। एक अन्य सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अगले साल मार्च के अंत तक 4,000 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


एसबीआई: नौकरी छोड़ने की दर 2% से कम
एसबीआई ने 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में खाली पदों को भरने के लिए की है। मार्च, 2025 तक एसबीआई के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,36,226 रही थी। बीते वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक बैंक में कुल 1,15,066 अधिकारी कार्यरत थे। इस अवधि के लिए प्रति पूर्णकालिक कर्मचारियों की भर्ती की लागत औसतन 40,440.59 रुपये थी। एसबीआई से हर साल कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर (एट्रिशन रेट) दो फीसदी से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed