फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Google CEO vacancy fake post by linkedin, 10 lakhs candidates applied

गूगल सीईओ के पद पर निकली नौकरी, लिंक्डइन ने तोड़ दी 10 लाख लोगों की उम्मीदें

Tue, 30 Jul 2019 12:28 PM IST
Jaya Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 30 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Google CEO vacancy fake post by linkedin, 10 lakhs candidates applied
google

गूगल में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। ऐसे में अगर उसी कंपनी के सीईओ के पद पर नौकरी के लिए विज्ञापन आ जाए, तो लोगों का खुश और आश्चर्यचकित होना लाजमी है। ऐसा ही हुआ जब दुनियाभर में नौकरी ढूंढने का जरिया बनी वेबसाइट लिंक्डइन एक नोटिस जारी किया। इसमें गूगल सीईओ (CEO) के पद पर भर्ती किए जाने की सूचना थी। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। फिर क्या था, दुनिया भर से 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन कर दिया। लेकिन उनका ये सपना तब टूट गया जब उन्हें पता चला कि ये पोस्ट फर्जी है। 

विज्ञापन


वर्तमान में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। सुंदर अपना पद छोड़ भी नहीं रहे। फिर भला उसी पद के लिए नौकरी क्यों निकलेगी? आइए आपको बताते हैं कि इसकी सच्चाई कैसे सामने आई?

विज्ञापन

प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर 200 देशों के करीब 63 करोड़ रजिस्टर्ड सदस्य हैं। इस बड़ी गलती को नीदरलैंड के मिशेल रिजैंडर्स ने पकड़ा और इसकी सूचना लिंक्डइन के कंपनी ओनर माइक्रोसॉफ्ट को दी। मिशेल ने कहा कि गूगल सीईओ के पद पर नौकरी के संबंध में लिंक्डइन पर पोस्ट है। वो भी तब जब सुंदर पिचाई गूगल में बेहतरीन काम कर रहे हैं। अभी दूसरी बार तिमाही में गूगल ने कंपनी को लाखों डॉलर का मुनाफा दिया है। इस शिकायत पर लिंक्डइन ने मामले की जांच की और बताया कि सिक्योरिटी बग की वजह से यह गलत नोटिफिकेशन पोस्ट हो गई थी।

क्या करता है ये सिक्योरिटी बग
लिंक्डइन ने बताया कि उन्होंने कंपनी के प्लेटफॉर्म पर मौजूद बग फिक्स कर दिया है। इस बग की वजह से यूजर्स कंपनी द्वारा जॉब पोस्ट किए जाने के बाद उसमें एडिट कर सकते हैं। बिजनेस पेज पर किसी भी कंपनी की अनुमति के बिना कोई और जॉब पोस्ट नहीं कर सकता है। लेकिन इस बग ने किसी भी यूजर को लिंक्डइन में मौजूद कंपनी के बिजनेस पेज पर जॉब पोस्ट करने की अनुमति दी। जिसके बाद गूगल सीईओ की जॉब पोस्ट हो गई। इसके बाद यूजर द्वारा पोस्ट की गई ये जॉब गूगल पर पॉपअप हुई। 

ये गलती एक बग के कराण हुई। लेकिन इसकी वजह से उन 10 लाख लोगों की  उम्मीदें जरूर टूट गईं, जिन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया था और गूगल सीईओ बनने के ख्वाब सजा लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed