{"_id":"61562c2d8ebc3e4af03068e8","slug":"fis-will-hire-10000-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: एक साल में 10,000 नौकरियां देगी एफआईएस, छोटे शहरों पर रहेगा जोर","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
खुशखबर: एक साल में 10,000 नौकरियां देगी एफआईएस, छोटे शहरों पर रहेगा जोर
Fri, 01 Oct 2021 03:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 03:00 AM IST
सार
नई नियुुक्तयां मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, इंदौर, मोहाली और गुरुग्राम कार्यालय के लिए होंगी। इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों से भर्तियां होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एफआईएस अगले एक साल में भारत में 10,000 लोगों को नौकरियां देगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बढ़ते निवेश और विकास की संभावनाओं के बीच ये भर्तियां सभी स्तरों पर होगी। टियर-2 और टियर-3 शहरों से स्नातकों की भर्ती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
एफआईएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (भारत एवं फिलीपींस) अमोल गुप्ता ने कहा कि नई नियुुक्तयां मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, इंदौर, मोहाली और गुरुग्राम कार्यालय के लिए होंगी।
विज्ञापन
इसके लिए गुरुग्राम, जयपुर, नागपुर, मंगलूरू, कानपुर, कोयंबटूर, तिरुवनंतपुरम, जालंधर, सोलापुर और गुवाहाटी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में फैले प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के जरिए भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत एफआईएस के लिए रोजगार का एक रणनीतिक केंद्र है। यहां हमारे करीब एक तिहाई कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी की भारत में दो दशकों से अधिक समय से उपस्थिति है। यह भर्ती अभियान शीर्ष भारतीय प्रतिभाओं को अवसर देने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।