{"_id":"66e950f9ff5ca86b9205e165","slug":"exim-bank-starts-application-process-for-50-management-trainee-posts-from-today-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXIM Bank Trainee Recruitment 2024: एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पदों पर होगी भर्ती, आज से आवेदन शुरू","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
EXIM Bank Trainee Recruitment 2024: एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पदों पर होगी भर्ती, आज से आवेदन शुरू
Wed, 18 Sep 2024 06:31 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:31 AM IST
सार
EXIM Bank Management Trainee Recruitment 2024: इंडिया एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती करेगा। 50 पदों के लिए 18 सितंबर से पंजीकरण शुरू हो रहे रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
EXIM Bank Management Trainee Recruitment 2024: इंडिया एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 18 सितंबर से शुरू हो रही है। योग्य उम्मीदवार एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान से संगठन में 50 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार 7 अक्तूबर तक इन पदों के आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
आवेदन शुल्क
इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। इन पदों की लिखित परीक्षा अक्तूबर 2024 में आयोजित की जाएगी।
भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
विज्ञापन
पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक में न्यूनतम 60% कुल अंक / समकक्ष संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (CGPA) आवश्यक है।
आयुसीमा: 1 अगस्त 2024 तक आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होती है और 2 घंटे 30 मिनट तक चलती है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा में [100 में से 70% वेटेज के साथ] और साक्षात्कार में [100 में से 30% वेटेज के साथ] प्राप्त अंक अंतिम चयन का आधार बनेंगे।
इन शहरों में होगी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार
इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
रिक्ति विवरण
- यूआर: 22 पद
- एससी: 7 पद
- एसटी: 3 पद
- ओबीसी (एनसीएल): 13 पद
- ईडब्ल्यूएस: 5 पद
- PwBD: 2 पद
आवेदन शुल्क
इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। इन पदों की लिखित परीक्षा अक्तूबर 2024 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
- सामान्य और ओबीसी- 600 रुपये
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस और महिला- 100 रुपये
भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।
विज्ञापन
पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक में न्यूनतम 60% कुल अंक / समकक्ष संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (CGPA) आवश्यक है।
आयुसीमा: 1 अगस्त 2024 तक आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होती है और 2 घंटे 30 मिनट तक चलती है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा में [100 में से 70% वेटेज के साथ] और साक्षात्कार में [100 में से 30% वेटेज के साथ] प्राप्त अंक अंतिम चयन का आधार बनेंगे।
इन शहरों में होगी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार
इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जाएगी।
- मुंबई
- कोलकाता
- पुणे
- नई दिल्ली
- त्रिची
- हैदराबाद
- लखनऊ
- वाराणसी
- गुवाहाटी