{"_id":"60016cdc8ebc3e2e7a15b3e2","slug":"ecil-recruitment-2021-last-day-to-apply-for-180-apprenticeship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECIL Recruitment: यहां तीन दिन में मिलेगी नौकरी, लेकिन आज ही करना होगा आवेदन","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
ECIL Recruitment: यहां तीन दिन में मिलेगी नौकरी, लेकिन आज ही करना होगा आवेदन
Fri, 15 Jan 2021 03:52 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Fri, 15 Jan 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
- फोटो : ECIL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन उद्यम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी ECIL में 160 इंजीनियरिंग डिग्री धारकों और 20 डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। यहां सिर्फ तीन में दिन नौकरी मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ईसीआईएल की ओर से 180 पदों पर इंजीनियर अप्रेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस (जीईए) और तकनीकी डिप्लोमा अप्रेंटिस (टीए) के पदों पर भर्ती की जारी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो शुक्रवार शाम को बंद हो जाएगी। अप्रेंटिसशिप के इच्छुक उम्मीदवार http://www.ecil.co.in/ या http://www.mhrdnats.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति हैदराबाद में दी जाएगी और यह एक साल बतौर प्रशिक्षु रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन ईसीआईएल की वेबसाइट http://www.ecil.co.in/ पर 18 जनवरी, 2021 को किया जाएगा। इसके बाद अंतरिम सूची में शामिल उम्मीदवार के लिए ज्वॉइनिंग की तारीख 20 और 21 जनवरी, 2021 रखी गई है। वहीं, ईसीआईएल की वेबसाइट पर दूसरी चयन सूची का प्रदर्शन 28 जनवरी, 2021 को प्रदर्शित की जाएगी। दूसरी सूची में नाम आने वाले उम्मीदवारों को 29 और 30 जनवरी, 2021 से ज्वॉइनिंग लेनी होगी। इसके बाद में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण 04 फरवरी, 2021 से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी ट्रंप को मानने पड़ेंगे ये सख्त नियम
रिक्ति का विवरण :
ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस (GEA)
- ईसीई स्ट्रीम - 100
- सीएसई स्ट्रीम - 25
- मैकेनिकल स्ट्रीम- 20
- ईईई स्ट्रीम - 10
- सिविल - 5
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस (टीए)
- ईसीई स्ट्रीम - 10
- सीएसई स्ट्रीम - 10