Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DRDO Paid Internship 2027: Apply by Dec 6 for Stipend & Research Roles, Check All Details Here

डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप: डिफेंस में तकनीकी-वैज्ञानिक कार्यानुभव हासिल करने का अवसर, इस दिन तक करें आवेदन

Thu, 12 Nov 2026 08:38 AM IST
आकाश कुमार सुनंदा राव, करियर एक्सपर्ट
सुनंदा राव, करियर एक्सपर्ट Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 08:38 AM IST
सार

  • डीआरडीओ की डीजीआईआरई (चंडीगढ़) ने बीटेक, एमएससी और एमटेक छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप निकाली है। 
  • इसके तहत चयनित छात्रों को 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है।

विज्ञापन
DRDO Paid Internship 2027: Apply by Dec 6 for Stipend & Research Roles, Check All Details Here
DRDO Paid Internship 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआईआरई), चंडीगढ़ ने छह महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रक्षा क्षेत्र में तकनीकी और वैज्ञानिक कार्यों का अनुभव हासिल करने के इच्छुक इंजीनियरिंग और विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को रक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने और अपने विषय का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप एक जनवरी, 2027 से शुरू होगी।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण बातें

  • योग्यता: बीटेक अंतिम वर्ष और एमएससी/एमटेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी
  • न्यूनतम अंक: 75 प्रतिशत या 7.5 सीजीपीए  
  • स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रतिमाह

 

तीन विषयों में मौका

इस इंटर्नशिप के लिए बीटेक अंतिम वर्ष के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एमएससी या एमटेक द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले रिमोट सेंसिंग/जियोइनफॉर्मेटिक्स विषय के विद्यार्थियों को भी अवसर दिया गया है। इंटर्नशिप की अवधि छह महीने होगी और चयनित विद्यार्थियों को डीजीआईआरई, सेक्टर-37ए, चंडीगढ़ में काम करना होगा।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता जरूरी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक अथवा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके साथ ही विद्यार्थी का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 सीजीपीए होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ कॉलेज के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (एचोडी) या ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीपीओ) का अनुशंसा पत्र लगाना भी अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा मासिक स्टाइपेंड

चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों के पिछले सभी सेमेस्टर के अंकों या सीजीपीए को आधार बनाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन अथवा टेलीफोनिक इंटरव्यू भी लिया जा सकता है। चयनित विद्यार्थियों को हर महीने पांच हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक महीने प्रयोगशाला में कम से कम 15 कार्यदिवस उपस्थित रहना अनिवार्य है। स्टाइपेंड का भुगतान दो किस्तों में होगा। पहली किस्त तीन महीने पूरे होने पर और दूसरी छह महीने की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद दी जाएगी। प्रोजेक्ट सफलतापूर्व पूरा करने और रिपोर्ट जमा करने पर प्रमाण-पत्र भी मिलेगा।

स्पीड पोस्ट से करें आवेदन

आवेदन की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन लिफाफे पर 'एप्लिकेशन फॉर पेड इंटर्नशिप : स्टार्टिंग 01 जनवरी, 2027' और संबंधित ब्रांच कोड स्पष्ट रूप से लिखना होगा। आवेदन निदेशक, रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआईआरई), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, सेक्टर-37ए, चंडीगढ़-160036 के पते पर भेजना होगा। इसके साथ पिछले सभी सेमेस्टर का स्कोर कार्ड, और कॉलेज आईडी आदि की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed