फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE 3 Result 2024 Bihar Shikshak Bharti Third Phase Result Out Soon at bpsc.bih.nic.in Know How to Check

BPSC TRE 3 Result: शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, बीपीएससी ने इतने पदों पर दिया परिणाम; ऐसे चेक करें

Fri, 15 Nov 2024 06:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Nov 2024 06:25 PM IST
सार

BPSC TRE 3.0 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने त्तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीपीएससी ने फर्स्ट फेज में 38900 पदों पर रिजल्ट जारी किया है।

विज्ञापन
BPSC TRE 3 Result 2024 Bihar Shikshak Bharti Third Phase Result Out Soon at bpsc.bih.nic.in Know How to Check
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

 बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। फर्स्ट फेज में वर्ग छह से आठ कक्षा के कुल छह विषयों के शिक्षकों के 16989 पदों पर रिजल्ट दिया है। वहीं वर्ग एक से पांच में तीन विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें कुल 21,911 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें सामान्य (शिक्षा विभाग) में 18,641, सामान्य (अनु. जाति-जनजाति कल्याण विभाग) 172, उर्दू 3, 054 और बांग्ला में 44 अभ्यर्थी पास हुए। रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन


बेहतर ढंग से तैयार किया गया रिजल्ट 
आयोग का दावा है कि रिजल्ट बेहतर ढंग से तैयार किए गए हैं। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों  का शिक्षा विभाग से रोस्टर मिलते ही रिजल्ट तैयारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को कक्षा 6-8 और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अधीन प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 के रिजल्ट जारी किये गये हैं।  शेष कक्षाओं के रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


सुबह नौ बजे ही आयोग पहुंचे अध्यक्ष
आज सुबह नौ बजे ही बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार आयोग पहुंच गए। वह लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।  बीपीएससी सूत्रों की मानें तो नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। टीजीटी और पीजीटी रोस्टर नहीं मिलने के कारण इस रिजल्ट को तैयार करने में समय लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नई वैकेंसी चार्ट जारी की थी
टीआरई 3 के लिए वर्ग एक से पांच और वर्ग छह से आठ के नई वैकेंसी चार्ट जारी की गई थी। इसमें अनारक्षित श्रेणी की सीटों में इजाफा किया है। वैकेंसी संशोधित रोस्टर के अनुसार, अब 84 हजार 581 पदों पर भर्ती होगी। पहले 87774 पदों पर वैकेंसी निकली थी। 



19 से 22 जुलाई को ली गई थी परीक्षा
बीपीएससी ने टीआरई पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की थी। मूलतः यह परीक्षा मार्च में होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी तथा पुनः परीक्षा कराने का आदेश देना पड़ा। आयोग ने कहा कि पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। शिक्षक भर्ती परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

BPSC TRE 3 Result: घोषित होने पर ऐसे देख सकेंगे परिणाम

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अपने विषय के परिणाम लिंक पर जाएं।
  • परिणाम अधिसूचना और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • फाइल डाउनलोड करें।
  • अपना परिणाम जांचें।

आप अपने विषय का रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें 
अंग्रेजी विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें। 
हिंदी विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें। 
उर्दू विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें। 
संस्कृत विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें। 
गणित और विज्ञान विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें। 
सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट देखने के लिए लिए यहां क्लिक करें। 
सामान्य वर्ग 1-5 के लिए यहां क्लिक करें । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed