BPSC Recruitment 2024: वाइस प्रिंसिपल पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि, यहां करें पंजीकरण
BPSC Recruitment 2024: बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में वाइस प्रिंसिपल के पदों के लिए आवेदन विंडो आज बंद हो रही है। कैसै करें आवेदन, यहां पढ़ें।
विस्तार
BPSC Recruitment 2024: बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में वाइस प्रिंसिपल के पदों के लिए आवेदन विंडो बंद होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होने अभी तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत वाइस प्रिंसिपल के 76 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े सभी विवरण को चेक कर सकते हैं।
BPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, वहीं अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 750 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
BPSC Recruitment 2024: आयु-सीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 22 से लेकर 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
BPSC Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएंगे।
- उसके बाद होमपेज पर खुद को रजिस्टर करें और लॉग-इन करें।
- बीपीएससी वाइस प्रिंसिपल भर्ती लिंक पर क्लिक करने के बाद फोर्म भरें।
- आवेबन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।