Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CISF CBE for ASI Executive, Constable Fire, Tradesman and Driver Posts on November 30 and December 1

सीआईएसएफ: कांस्टेबल और एएसआई समेत चार भर्तियों की परीक्षा तिथि घोषित, जानें कब कौन से पद का एग्जाम

Fri, 13 Nov 2026 08:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 08:48 PM IST
सार

सीआईएसएफ ने एएसआई/ईएक्सआई एलडीसीई-2023 और कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन तथा ड्राइवर और डीसीपीओ भर्ती 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी 17 नवंबर को ईमेल और एसएमएस से दी जाएगी। प्रवेश पत्र 27 नवंबर को जारी किया जाएगा। पूरी जानकारी पढ़ें...

विज्ञापन
CISF CBE for ASI Executive, Constable Fire, Tradesman and Driver Posts on November 30 and December 1
सीआईएसएफ (CISF) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने चार भर्ती परीक्षाओं की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, ये परीक्षाएं 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में ASI/Exe (LDCE)-2023, Constable (Fire)-2024, Constable (Tradesman)-2024 और Constable (Driver & DCPO)-2024 भर्ती शामिल हैं।

विज्ञापन

सीआईएसएफ परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल

सीआईएसएफ के 13 नवंबर के नोटिस में चारों भर्तियों की परीक्षा तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने का समय बताया गया है।

विज्ञापन
 
परीक्षा की तारीख भर्ती का नाम परीक्षा का समय एंट्री का समय गेट बंद होने का समय
30 नवंबर 2026 ASI/Exe (LDCE)-2023 दोपहर 2:00 से शाम 5:30 बजे दोपहर 12:30 बजे दोपहर 1:30 बजे
1 दिसंबर 2026 Constable (Fire)-2024 सुबह 9:00 से 11:00 बजे सुबह 7:30 बजे सुबह 8:30 बजे
1 दिसंबर 2026 Constable (Tradesman)-2024 दोपहर 1:00 से 3:00 बजे सुबह 11:30 बजे दोपहर 12:30 बजे
1 दिसंबर 2026 Constable (Driver & DCPO)-2024 शाम 5:00 से 7:00 बजे दोपहर 3:30 बजे शाम 4:30 बजे

 

CISF Recruitment Exam 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी 17 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 27 नवंबर 2026
ASI/Exe (LDCE)-2023 परीक्षा 30 नवंबर 2026
Constable Fire, Tradesman और Driver/DCPO परीक्षा 1 दिसंबर 2026




 

17 नवंबर को मिलेगी परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी

सीआईएसएफ के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित शहर, राज्य, तारीख और शिफ्ट के समय की जानकारी 17 नवंबर 2026 को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन के समय दिए गए ईमेल और मोबाइल नंबर पर आने वाले संदेशों को नियमित रूप से चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

सीआईएसएफ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इन चारों भर्ती परीक्षाओं के ई-एडमिट कार्ड 27 नवंबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार इन्हें सीआईएसएफ के भर्ती पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे।


परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • निर्धारित एंट्री समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • गेट बंद होने के समय का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा से पहले ईमेल और एसएमएस के माध्यम से मिली जानकारी की जांच कर लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed