फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram mandir Priests recruitment for full details read this article

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में होगी पुजारियों की भर्ती, जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता

Mon, 23 Oct 2023 05:59 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 23 Oct 2023 05:59 PM IST
सार

Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान की सेवा करने के लिए पुजारियों की नियुक्ति की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।  

विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir Priests recruitment for full details read this article
Ayodhya Ram mandir - फोटो : @ShriRamTeerth

विस्तार

Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में पुजारियों की भर्ती की जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सेवकों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

ट्रस्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को 06 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेष ट्रेनिंग के बाद ही पुजारियों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को इस दौरान 2000 रुपये हर महीने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुसीमा और पात्रताएं

पुजारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसे रामानंदीय परंपरा से दीक्षा लिया होना चाहिए। इसके साथ गुरुकुलीय शिक्षा से होना चाहिए। बता दें कि अयोध्या में रामलला की पूजा वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से होती है। उम्मीदवार अगर अयोध्या से होंगे तो उन्हें तरजीह दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के रहने खाने की व्यवस्था तीर्थ क्षेत्र द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन

अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जानी है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इतने बड़े कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पुजारियों की भर्ती का फैसला लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed