फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   apprenticeship opportunity in Hindustan Machine Tools, apply soon

हिंदुस्तान मशीन टूल्स में अप्रेंटिसशिप का मौका, जल्द करें आवेदन

Thu, 14 Apr 2016 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
apprenticeship opportunity in Hindustan Machine Tools, apply soon
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका - फोटो : pti

हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) ने विभिन्न ब्राचों में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के तहत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और टेक्नीशियन की विभिन्न शाखाओं के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एचएमटी के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। इन पदों के तहत आवेदकों का कार्यक्षेत्र भारत में स्थापित एचएमटी की किसी भी शाखा में किया जा सकता है।
विज्ञापन


अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वजीफे के तौर पर 3,542 रुपये से 4,984 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

apprenticeship opportunity in Hindustan Machine Tools, apply soon
सीजीएल में दोगुने होंगे पद

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एचएमटी की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र को डाउनलोड कर निर्देशानुसार सावधानीपूर्वक भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उम्मीदवार अपने सभी शैक्षिक और वांछित दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ संलग्न कर 'डिप्टी जनरल मैनेजर, एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड, पिंजोर, जिला-पंचकुला- 134101' के पते पर भेजें।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे आवेदन-पत्र भेजने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनके आवेदन पत्र प्रदर्शित पते पर दिनांक 25 अप्रैल, 2016 तक अवश्य पहुंच जाएं, 25 अप्रैल के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी एवं आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप के लिए एचएमटी की आधिकारिक वेबसाइट www.hmtindia.com पर लॉगइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed