फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   AIATSL Junior Officer and other posts Recruitment 2023 know how to apply at aiatsl.com

AIATSL Recruitment 2023: एआईएटीएसएल में 323 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, पूरी रखें तैयारी

Fri, 06 Oct 2023 03:52 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 06 Oct 2023 03:52 PM IST
सार

AIATSL Recruitment 2023: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIATSL Junior Officer and other posts Recruitment 2023 know how to apply at aiatsl.com
JOBS - फोटो : amar ujala

विस्तार

AIATSL Recruitment 2023: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) ने जूनियर ऑफिसर, रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट-रैंप ड्राइवर,अपरेंटिस और हैंडीमैन/हैंडीवुमन जैसी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के बारे में जानकारी कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिए 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगी।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में एक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर 323 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां कोचीन में कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल के लिए हैं। पदों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • जूनियर ऑफिसर-तकनीकी - 05 पद

  • रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट और रैंप ड्राइवर - 39 पद

  • अप्रेंटिस/हैंडीवुमेन - 279 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

AIATSL Recruitment 2023 आयुसीमा

एआईएटीएसएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिल सकती है। एससी/एसटी वर्ग से हैं, तो आपको सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिल सकती है।

विज्ञापन

AIATSL Recruitment 2023 वेतनमान

  • जूनियर ऑफिसर-तकनीकी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 28,200 रुपये वेतन मिलेगा।

  • रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 23,640 रुपये वेतन मिलेगा।

  • यूटिलिटी एजेंट और रैंप ड्राइवर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,130 रुपये वेतन मिलेगा।

  • अप्रेंटिस/हैंडीवुमन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 17,850 रुपये वेतन मिलेगा।

AIATSL Recruitment आवेदन शुल्क

एआईएटीएसएल भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर देना होगा, जबकि SC / ST / Ex-Servicemen के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed