{"_id":"6af149fc7c8bb06fc8001cfe","slug":"afms-medical-officer-recruitment-2026-applications-open-for-120-posts-selection-based-on-neet-pg-percentile-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका: एएफएमएस में 120 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; जानें प्रक्रिया","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका: एएफएमएस में 120 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; जानें प्रक्रिया
Mon, 09 Nov 2026 09:50 AM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:50 AM IST
सार
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती के लिए आज यानी सोमवार से आवेदन शुरू कर दिए हैं। एमबीबीएस पास महिला और पुरुष उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में चयन नीट पीजी पर्सेंटाइल के आधार पर किया जाएगा। जानें शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन का तरीका, इंटरव्यू की तारीख और मेडिकल ऑफिसर को मिलने वाली सैलरी की पूरी जानकारी यहां।
विज्ञापन
AFMS Medical Officer Recruitment
- फोटो : AI Generated
विस्तार
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 9 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। कुल पदों में से 90 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 7 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 तय की गई है।
विज्ञापन
2. होमपेज पर मेडिकल ऑफिसर शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
6. जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
8. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट या डिजिटल कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में स्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। यानी केवल एमबीबीएस की डिग्री होना काफी नहीं है, उम्मीदवार के पास जरूरी मेडिकल रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।
विज्ञापन
उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?
इस भर्ती में एमबीबीएस डिग्री धारक उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, पोस्टग्रेजुएट डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल से कम तय की गई है। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। ऐसे में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी जन्मतिथि के हिसाब से उम्र की जांच कर लें। अगर कोई अभ्यर्थी तय उम्र सीमा से बाहर है, तो वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। उम्र से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।2. होमपेज पर मेडिकल ऑफिसर शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
6. जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
8. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट या डिजिटल कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।