फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   AAI Apprentice Recruitment 2024 Know how to Apply at aai.aero

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 05 Jan 2024 02:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 05 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AAI Apprentice Recruitment 2024 Know how to Apply at aai.aero
AAI Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AAI Apprentice Recruitment 2024: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

AAI Recruitmen रिक्तियों का विवरण

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में यह भर्ती अभियान अपरेंटिस के 85 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सिविल इंजीनियरिंग: 15 पद

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 21 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक/आईटी/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 09 पद

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 03 पद

  • फिटर: 02 पद

  • मैकेनिक: 05 पद

  • ड्राफ्ट्समैन: 04 पद

  • इलेक्ट्रीशियन: 19 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

AAI Recruitment आयु सीमा

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

AAI Apprentice शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक/डिप्लोमा: उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उपरोक्त किसी भी स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक (नियमित) चार साल की डिग्री या तीन साल (नियमित) डिप्लोमा होना चाहिए।

  • आईटीआई ट्रेड: उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से उपर्युक्त ट्रेडों का आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए।

AAI Apprentice वेतन

  • ग्रेजुएट (डिग्री) अपरेंटिस: 15,000 रुपये प्रति महीना

  • तकनीकी (डिप्लोमा) अपरेंटिस: रु. 12,000 रुपये प्रति महीना

  • ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई): रु. 9,000 रुपये प्रति महीना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed