{"_id":"6ab7b56fe3ba92aed00df932","slug":"xlri-jamshedpur-student-om-poddar-cardiac-arrest-death-asthma-business-management-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सएलआरआई जमशेदपुर: छात्र की कार्डियक अरेस्ट से निधन, सांस लेने में गंभीर परेशानी के बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सएलआरआई जमशेदपुर: छात्र की कार्डियक अरेस्ट से निधन, सांस लेने में गंभीर परेशानी के बाद तोड़ा दम
Sat, 26 Sep 2026 05:38 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:38 PM IST
सार
एक्सएलआरआई जमशेदपुर के बिजनेस मैनेजमेंट के छात्र ओम पोद्दार का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। रात में सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें इनहेलर से राहत मिली थी, लेकिन अगले दिन कमरे में अचेत मिले। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हृदय रोग, हार्ट अटैक
- फोटो : adobe stock photos
विस्तार
एक्सएलआरआई जमशेदपुर में बिजनेस मैनेजमेंट सत्र 2025-27 के छात्र ओम पोद्दार का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। अस्थमा से पीड़ित ओम को अचानक सांस लेने में गंभीर तकलीफ हुई थी, जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद से पूरे संस्थान परिसर में शोक व्याप्त है।
बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में मौजूद ओम को गुरुवार रात अचानक सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। उन्होंने तुरंत अपने सहपाठियों को इस समस्या के बारे में बताया। सहपाठियों ने बिना देर किए परिसर से ही उनके लिए इनहेलर की व्यवस्था की। इनहेलर का उपयोग करने के पश्चात ओम को राहत मिली और उन्होंने सहपाठियों के साथ सामान्य बातचीत भी की। इसके बाद, दोस्तों ने उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद न करने का परामर्श दिया और वापस लौट गए।
दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं निकले
देर रात लगभग 2:30 बजे कुछ सहपाठी ओम का हाल जानने उनके कमरे में पहुंचे। उस समय ओम बिस्तर पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह कोई कक्षा निर्धारित न होने के कारण अन्य छात्र भी अपने-अपने कमरों में रहे। दोपहर लगभग 12 बजे तक जब ओम अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो सहपाठियों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो ओम बिस्तर पर अचेत पड़े थे।
विज्ञापन
छात्रों ने तुरंत इस बात की जानकारी परिसर के चिकित्सकों तथा संस्थान प्रबंधन को दी। डीन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा तत्काल मौके पर पहुंचे। वह ओम को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सांस लेने में अत्यधिक बाधा उत्पन्न होने के बाद आया कार्डियक अरेस्ट ही उनकी मौत की मुख्य वजह बना।
पाठ्येतर गतिविधियों में भी सक्रिय
कोलकाता से ओम के परिजन जमशेदपुर पहुंचे। परिजनों ने ओम का अंतिम संस्कार जमशेदपुर में ही करने का फैसला किया है। डीन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक्सएलआरआई ने अपने परिवार का अत्यंत होनहार और ऊर्जावान सदस्य खो दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा संस्थान परिवार ओम के परिजनों के साथ खड़ा है। ओम अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद और अन्य भूमिका निभाते थे। उनके सम्मान में रविवार को एक्सएलआरआई परिसर में शोक सभा आयोजित की जाएगी।