फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   woman gives kidney to husband, kills self after 6 months

दर्दनाक दास्तान: पहले दी किडनी फिर जान

Thu, 24 Apr 2014 12:31 PM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
woman gives kidney to husband, kills self after 6 months

एक महिला ने अपने बीमार पति को अपनी किडनी दे दी, ये चीज इस बात की तस्दीक करती है कि वो अपने पति से कितनी मुहब्बत करती होगी। लेकिन पति और उसका परिवार इसके बाद भी उसे दहेज के लिए परेशान करते थे और इसी बात से परेशान उस महिला ने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


28 साल की पूनम दो बच्चों का मां थी, मंगलवार को उसने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। 16 अप्रैल को उसने खुद को आग लगा ली थी।

मामला झारखंड के हजारीबाग का है। पूनम के परिवार के मुताबिक उसे ससुराल वालों द्वारा कई सालों से परेशान किया जा रहा था।

किडनी के बदले किया था वादा

woman gives kidney to husband, kills self after 6 months

पूनम के परिवार ने कहा कि जब छह महिने पहले पूनम के पति सुदामा गिरि की किडनी फेल हो गई तो सुदामा की मां ने उनको ये लिखकर दिया कि अब वे पूनम को दहेज के लिए परेशान नहीं करेंगे अगर वो सुदामा को अपनी किडनी दे दे।

2006 में जब पूनम और सुदामा की शादी हुई थी तो पूनम के परिवार ने 1.31 लाख रुपये भी सुदामा के परिवार को दहेज में दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भरा लालच का घड़ा

woman gives kidney to husband, kills self after 6 months

आरोप है कि सुदामा का परिवार शादी के बाद से ही पूनम को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। जब बीमारी के कारण सुदामा की जान पर बन आई तब उसके लिए पूनम देवी बन गई और अपनी किडनी देकर उसकी जान बचाई।

लेकिन दहेज के लालची सुदामा के परिवार का दिल नहीं बदला और एक बार फिर उन्होंने पूनम को परेशान करना शुरू कर दिया। अब पूनम इस अत्याचार को बर्दाशत नहीं कर पाई और उसने जीवन खत्म करना ही ठीक समझा।

विज्ञापन

क्या कहना है पुलिस का

woman gives kidney to husband, kills self after 6 months

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। हजारीबाग के एसपी मनोज कौशिक ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनको गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार हैं और यही कोशिश है कि उनको गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed