{"_id":"5dc24a858ebc3e5af74db6fc","slug":"woman-died-of-hunger-the-stove-was-not-burnt-in-the-house-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से घर में नहीं जला था चूल्हा, पति बोला- पत्नी ने भूख से तड़पकर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से घर में नहीं जला था चूल्हा, पति बोला- पत्नी ने भूख से तड़पकर दम तोड़ा
Wed, 06 Nov 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गिरीडीह में चिलगा पंचायत के चिरुडीह गांव में रहने वाली सावित्री देवी की मंगलवार की सुबह कथित रुप से भूख से तड़पकर मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके घर में अनाज का एक दाना तक नहीं था, इस वजह से घर में दो दिन से चूल्हा नहीं जला था।
विज्ञापन
सवित्री देवी के पति रामेश्वर तुरी का आरोप है कि उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकार (बीएसओ) को पिछले साल आवेदन किया था। जो अभी तक नहीं बन सका है। जिसके कारण उनके घर में अनाज का एक दाना तक नहीं था।
विज्ञापन
इधर, मुखिया हनीफ अंसारी का कहना है कि सावित्री की मौत भूख से हुई या किसी बीमारी से इसका पता तो जांच के बाद ही चलेगा। लेकिन जहां तक रामेश्वर का राशन कार्ड बनाने की बात है तो खुद मैंने उसका आवेदन भरकर बीएसओ को दिया था।
विज्ञापन
वहीं बीएसओ राजीव रंजन ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के बावजूद उस क्षेत्र का डीलर परिवार को अनाज देता है। ऐसे में सावित्री की मौत भूख से नहीं हो सकती। वहीं जहां बात रही राशन कार्ड नहीं बनने की, उसकी जांच हम करेंगे।
घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि सावित्री की मौत भूख से हुई है या किसी बीमारी से इस बात का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।