फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   woman consumed poison due to the stress of viral pictures on social media died

Jharkhand: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के तनाव में महिला ने खाया जहर, हजारीबाग ले जाते समय मौत

Sat, 12 Jul 2025 06:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 06:09 PM IST
सार

चतरा में महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आई कुंदा निवासी सोनी कुमारी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद मानसिक तनाव में आकर उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं।
 

विज्ञापन
woman consumed poison due to the stress of viral pictures on social media died
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतरा जिले में एक महिला की आत्महत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनी कुमारी नामक महिला ने शनिवार सुबह सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल चतरा लाया गया, जहां से हजारीबाग रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने चतरा आई थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो गईं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें कुंदा निवासी बब्लू कुमार के साथ थीं। तस्वीरों के सार्वजनिक होते ही सोनी पर सामाजिक और मानसिक दबाव काफी बढ़ गया।
विज्ञापन


इस विवाद की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया मनोज साहू ने हस्तक्षेप किया और सोनी कुमारी के पति रिंकू प्रसाद गुप्ता से बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि मामला भले ही सतह पर शांत दिख रहा था, लेकिन महिला के मानसिक तनाव में कोई कमी नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भू पढ़ें:  रांची में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय कैंसर समिट, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

शनिवार सुबह करीब 9 बजे, शहर के सदर टीओपी 02 क्षेत्र स्थित रौशन होटल के बाहर सोनी कुमारी ने फोन पर पति से बात करते हुए फिल्मी अंदाज़ में सल्फास की गोलियां खा लीं। फोन पर उसने कहा – "मैं ज़हर खा ली हूं, जाओ अब तुम्हें जो करना है सो करो।" इसके बाद वह होटल के बाहर प्लेटफॉर्म पर अचेत होकर गिर पड़ीं।


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोनी को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हजारीबाग रेफर कर दिया। पति रिंकू गुप्ता भी इस दौरान अस्पताल पहुंच गए और अपनी पत्नी को लेकर हजारीबाग रवाना हुए। लेकिन छड़वा डैम के पास ही सोनी कुमारी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पति का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने वाले की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed