फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Violence during Saraswati immersion in Hazaribagh and Koderma Jharkhand

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन हिंसा: झारखंड में कोडरमा सहित चार जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी, दो पक्षों के बीच हुई थी झड़प

Mon, 07 Feb 2022 01:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Feb 2022 01:53 PM IST
सार

झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार की शाम सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई।

विज्ञापन
Violence during Saraswati immersion in Hazaribagh and Koderma Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार की शाम सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई। इसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हो गए। जैसे ही पुलिस थाने को इसकी सूचना मिली वैसे ही हिंसा प्रभावित इलाकों में सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। अब ताजा जानकारी के अनुसार अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा जिले में इंटरनेट सेवाओं को रविवार देर रात बंद कर दिया।   

विज्ञापन


बरही में युवक की मौत
हजारीबाग के बरही के लखना दुलमहा में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में पिपरघोघर (नई टांड) निवासी 17 वर्षीय रूपेश कुमार की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


कोडरमा के मरकच्चो में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र के उत्तरी पंचायत कर्बलानगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक बच्चे को भी चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed