{"_id":"620085c6a34858388d07af23","slug":"violence-during-saraswati-immersion-in-hazaribagh-and-koderma-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती प्रतिमा विसर्जन हिंसा: झारखंड में कोडरमा सहित चार जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी, दो पक्षों के बीच हुई थी झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन हिंसा: झारखंड में कोडरमा सहित चार जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी, दो पक्षों के बीच हुई थी झड़प
Mon, 07 Feb 2022 01:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:53 PM IST
सार
झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार की शाम सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा जिले में रविवार की शाम सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हुई। इसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हो गए। जैसे ही पुलिस थाने को इसकी सूचना मिली वैसे ही हिंसा प्रभावित इलाकों में सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। अब ताजा जानकारी के अनुसार अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा जिले में इंटरनेट सेवाओं को रविवार देर रात बंद कर दिया।
विज्ञापन
बरही में युवक की मौत
हजारीबाग के बरही के लखना दुलमहा में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में पिपरघोघर (नई टांड) निवासी 17 वर्षीय रूपेश कुमार की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
कोडरमा के मरकच्चो में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र के उत्तरी पंचायत कर्बलानगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक बच्चे को भी चोट आई है।
विज्ञापन