{"_id":"62bb6cfc99716241d12c58fb","slug":"villager-shot-dead-by-maoists-on-suspicion-of-being-police-informer","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : माओवादियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, पुलिस का मुखबिर होने का था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : माओवादियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, पुलिस का मुखबिर होने का था शक
Wed, 29 Jun 2022 02:35 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, चाईबासा।
पीटीआई, चाईबासा।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गोली मारने जाने के वक्त ग्रामीण खेत में जुताई कर रहा था। वह हाल ही में अपने गांव लौटा था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादियों ने बुद्धनाथ हासा पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि पीड़ित हलमाड गांव में अपने घर के पास अपने खेत की जुताई कर रहा था, जब हथियारों से लैस माओवादी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
पूर्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनके घर के पास माओवादियों ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। पूर्ति के परिवार में उनकी पत्नी और दो साल का बच्चा है। नक्सली गतिविधियों की वजह से ही पूर्ति काफी समय से चक्रधरपुर कस्बे में रह रहा था, लेकिन हाल ही में अपने गांव लौटा था।
विज्ञापन