फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   village head and his daughter killed in bomb attack wife and son injured news in Hindi

झारखंड: गांव के मुखिया और उनकी बेटी की बम हमले में मौत, पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल

Tue, 21 Dec 2021 08:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 21 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

प्रदेश के पाकुर जिले में एक गांव के मुखिया के वाहन पर हुए बम हमले में मुखिया और उनकी बेटी की मौत हो गई है और उनकी पत्नी और बेटा घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
village head and his daughter killed in bomb attack wife and son injured news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

झारखंड के पाकुर जिले के में एक गांव के मुखिया की कार पर अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला कर दिया। इस हमले में मुखिया और उनकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना हटिया मोड़ पर सोमवार रात को हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सदर ब्लॉक के तहत आने वाली मानिकपाड़ा पंचायत के मुखिया कौशर अली अपने परिवार के साथ कार से घर की ओर जा रहे थे। हटिया मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर बम से हमला कर दिया। घायल हुए अली को बदमाशों ने कार से निकाला और चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस मान रही है निजी रंजिश को वजह
मुखिया और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, उनकी पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस को शक है कि इस जानलेवा हमले के पीछे निजी रंजिश एक वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, आशंका है कि यह हमला निजी रंजिश के चलते किया गया था। दोषियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed