फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   uterus removed by showing fear of disease

बीमारी का डर दिखा निकाली महिलाओं की बच्चेदानी

Thu, 14 Feb 2013 01:00 PM IST
केतार (गढ़वा)/इंटरनेट डेस्क
केतार (गढ़वा)/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 14 Feb 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
uterus removed by showing fear of disease

गढ़वा के केतार, भवनाथपुर और खरौंधी प्रखंड में करीब 150 महिलाओं की बच्चेदानी निकाल ली गई है। वे अब मां नहीं बन पायेंगी। इनमें से कई कम उम्र की युवतियां भी हैं।

विज्ञापन


स्वयंसेवी संस्था स्माइल इंडिया की ओर से केतार मंदिर परिसर में महिलाओं के लिये लगे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जांच के दौरान इस बात खुलासा हुआ। शिविर में करीब 200 महिलायें पहुंची थीं। इनमें से ज्यादातर की बच्चेदानी निकाल ली गई थी। इस घटना के बाद से लोग हैरान हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि परसोडीह के कथित चिकित्सक डॉ मंटू, केतार स्थित सूर्या नर्सिंग होम के संचालक डॉ वाजीद अली, सूर्या क्लिनिक के डॉ. मिथिलेश पासवान और भवनाथपुर के आशीर्वाद क्लिनिक के संचालक डॉ. सूर्यमणि सिंह ने उनकी बच्चेदानी निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखाते थे बीमारी का डर
महिलायें डॉक्टर के पास पेट संबंधी बीमारी के इलाज के लिये जाती थीं, तब डॉक्टर उन्हें बच्चेदानी में सूजन या कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का डर दिखाकर ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकलवाने के लिये कहते थे। ऐसा न करने पर बड़ी समस्या होने की बात कही जाती थी। इसी तरह पलामू के चैनपुर प्रखंड स्थित बरांव गांव में भी महिलाओं की बच्चेदानी निकाले जाने की घटना सामने आयी थी।


एजेंट की लेते हैं मदद
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूर्या नर्सिंग होम के संचालक गांवों में झोलाछाप डॉक्टरों को एजेंट बना कर भेजते हैं। उन्हें कमीशन पर रखते हैं। इन्हीं एजेंट के जरिये महिलाओं को क्लिनिक पर लाया जाता है और बच्चेदानी निकालने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed