फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two youths died tragically in two separate road accidents, police busy investigating

Jharkhand: दो अलग अलग सड़क दुर्घटना मे दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 02 Sep 2025 01:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 01:54 PM IST
सार

लातेहार और मनिका में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। लातेहार में 22 वर्षीय प्रभात कुमार बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Two youths died tragically in two separate road accidents, police busy investigating
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लातेहार और मनिका में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में मातम छा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली घटना लातेहार के किनामाड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास रांची-डाल्टनगंज एनएच पर हुई। यहां गढ़वा जिला के कांडी निवासी संजय राम के 22 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी थानेदार सुरेंद्र महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: JJMP के 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी; जानें
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह और भाजपा नेता पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक ने हेलमेट पहना था, बावजूद इसके टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिर पूरी तरह कुचल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना सोमवार रात पतकी एनएच पर हुई। यहां 20 वर्षीय शक्ति किशोर यादव, जो मनिका के कारी झरिया गांव के निवासी थे, बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई पिंटू यादव ने बताया कि हादसा देर रात घर लौटने के दौरान हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed