फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two school kids drown in waterbody in Jharkhand's palamu

Jharkhand: झारखंड में नहाते समय तालाब में डूबे दो स्कूली छात्र, क्लास टीचरों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण

Mon, 10 Jul 2023 08:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 10 Jul 2023 08:42 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि दोनों ने राजधानी रांची से लगभग 200 किमी दूर पिपरा पुलिस थाना क्षेत्र के गदाई बांध में नहाने के लिए क्लास बंक की थी। 

विज्ञापन
Two school kids drown in waterbody in Jharkhand's palamu
drown - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को दर्दनाक घटना घटी। दरअसल, जिले के मेदिनीनगर में दो स्कूली बच्चे तालाब में डूब गये। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त दोनों बच्चे जलाशय में नहा रहे थे।
विज्ञापन


बच्चे दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे थे 
मृतकों की पहचान 11 वर्षीय पीयूष कुमार और 12 वर्षीय सुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है। ये बच्चे दो अलग-अलग मिडिल स्कूलों में पढ़ रहे थे और दोस्त थे। छतरपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने कहा कि दोनों ने राजधानी रांची से लगभग 200 किमी दूर पिपरा पुलिस थाना क्षेत्र के गदाई बांध में नहाने के लिए क्लास बंक की थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने क्लास टीचरों की गिरफ्तारी की मांग की
नहाते समय दोनों डूब गए और बाद में ग्रामीणों ने उनके शवों को बरामद किया और उन्हें एक स्कूल में रखा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्लास टीचरों की गिरफ्तारी की मांग की क्योंकि घटना स्कूल के समय के दौरान हुई थी।  एसडीपीओ ने कहा कि ग्रामीणों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के लिए मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed